हरियाणा के जींद में जेल में बंद महिला कैदी को नशा खिलाकर 2 कैदियों ने रेप किया। महिला कैदी से यह वारदात रोहतक PGI रोहतक में हुई। जहां पुलिसकर्मी प्रिजनर वैन को खड़ा कर कागजात तैयार करा रहे थे। इसी दौरान 2 कैदियों ने उसके साथ यह वारदात की।

जींद पुलिस ने थाना सिविल लाइन में इस संबंध में जीरो FIR दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेज दी है। वारदात रोहतक PGI में हुई, इसलिए आगे की कार्रवाई वहीं से होगी। यह महिला कैदी जेल में सुसाइड की कोशिश भी कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक जींद जेल में एक महिला नशीले पदार्थ की तस्करी के जुर्म में सजा काट रही है। महिला कैदी का रोहतक पीजीआई से इलाज चल रहा है। बीती 20 फरवरी को जेल के वाहन (प्रिजनर वैन) से उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था। वैन में उसके साथ कैदी मनीष व गांव धनौरी निवासी सतीश भी था। पीजीआई में वैन काे खड़ा कर सुरक्षाकर्मी कागजात तैयार करवा रहे थे।

महिला कैदी का आरोप है कि साथ गए दोनों कैदियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ रेप किया। आरोप लगाने वाली महिला कैदी के खिलाफ भी तनाव के चलते जेल में जान देने की कोशिश करने का मामला दर्ज है। मनीष व बंदी सतीश के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

जींद सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि महिला कैदी द्वारा रेप किए जाने की शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल पीजीआई रोहतक बताया गया है। इसलिए जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!