हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज हुई है। ये केस हिमाचल के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ था, जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है।

दिल्ली की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके साथ कसौली के होटल में जबरन शराब पिलाकर रेप किया गया। रॉकी मित्तल ने उसे अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने और बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रेप के बाद उसे डरा-धमकाकर कमरे से बाहर निकाल दिया गया। महिला के मुताबिक, उसकी अश्लील फोटो खींचने के अलावा वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद पंचकूला में उसे केस में फंसाने की कोशिश की गई।

हिमाचल पुलिस ने बड़ौली और रॉकी पर IPC की धारा 376D और 506 के तहत केस दर्ज किया है। सोलन जिले में परवाणू के DSP मेहर पंवर के मुताबिक बड़ौली और मित्तल से पूछताछ की जा चुकी है। महिला के मुताबिक उसका यौन शोषण कसौली में हुआ। केस की इन्वेस्टिगेशन कर रहे कसौली थाने के सब-इंस्पेक्टर धनवीर सिंह के मुताबिक जांच चल रही है। पीड़ित महिला विवाहित है और उसने मेडिकल करवाने से मना कर दिया है।

इस पूरे विवाद के बीच यह मामला राजनीतिक तौर पर भी गर्माने लगा है क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। उधर कुछ दिनों बाद बड़ौली को लगातार दूसरी बार हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने का ऐलान भी हो सकता है। मोहन लाल बड़ौली के मुताबिक यह पूरा मामला राजनीतिक स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

कसौली पुलिस थाने में दर्ज FIR की पूरी कहानी…

“पुलिस के मुताबिक एक महिला ने अपनी सहेली के साथ थाने में आकर शिकायत दी। जिसमें लिखा कि मैं अपनी सहेली के साथ रहती हूं। मैं सोनीपत में अमित के पास 2 साल से नौकरी करती थी। उसका ऑफिस नेताजी सुभाष पैलेस में था। 3 जुलाई 2023 को मैं अपनी सहेली और अमित के साथ घूमने के लिए आई थी। वहां हम होटल HPIDC रोज कॉमन कसौली जिला सोलन में रुके। हम करीब 5 बजे होटल पहुंचे।”

उस शाम हम 7 बजे घूम रहे थे। हमें वहां 2 व्यक्ति मिले, जो वहीं रुके हुए थे। मेरी और सहेली की उनसे बातचीत शुरू हो गई। इनमें से एक ने अपना नाम मोहनलाल बड़ौली बताया। उसने कहा कि वह नेता है। दूसरा रॉकी मित्तल उर्फ जयभगवान था, जिसने खुद को सिंगर बताया। बात करते-करते वह हमें अपने कमरे में ले गए और बोले कि बैठकर बात करते हैं। जयभगवान ने बोला कि वह मुझे अपनी एल्बम में अभिनेत्री का रोल देगा। मोहन बड़ौली ने कहा कि मुझे सरकारी नौकरी दिलवा देगा। मेरी बहुत ऊपर तक पहुंच है। फिर बातों-बातों में हमें शराब ऑफर की। जिसके लिए हमने मना किया। मना करने के बावजूद उन्होंने बातों-बातों में हमें जबरन शराब पिला दी।

शराब पिलाने के बाद मेरे साथ छेड़छाड़ की। मैंने इसका विरोध किया। जिसके बाद उन्होंने सहेली को डरा–धमकाकर एक तरफ बिठाया। फिर मुझे धमकी दी कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद दोनों ने बारी–बारी से मेरे साथ रेप किया। मेरी अश्लील फोटो खींची और वीडियो बना ली। उन्होंने हमें धमकी दी कि तुम्हें गायब करवा दूंगा। कहीं तुम्हारा पता नहीं चलेगा, अगर तुमने यह बात कमरे के बाहर किसी को बताई या पुलिस को शिकायत की।

डर और शर्म के मारे हम सहम गए और रोने लगे। हम न कुछ कर पाए और न ही कुछ कह पाए। इसके बाद हमें डरा-धमकाकर कमरे से बाहर निकाल दिया। हम किसी को इसके बारे में कुछ नहीं बता पाए। करीब 2 महीने बाद इन्होंने हमें फिर से डराकर पंचकूला बुलाया। वहां हमारे खिलाफ झूठा केस दर्ज करने की कोशिश की।हमें फंसाने की कोशिश की। इसके बाद हमें रॉकी मित्तल का पता 1022, सेक्टर 4 पंचकूला, हरियाणा और मोहन बड़ौली का पता 423, सोनीपत रोड सेक्टर 15, हरियाणा मिला। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके फोन से मेरी फोटो और वीडियो डिलीट कराई जाए।

कसौली में दर्ज FIR की कॉपी…

इस बारे में रॉकी मित्तल से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मीडिया से केस का पता चला। उन्होंने कहा कि मेरी तो जिंदगी ही अलग टाइप की है। मैं इन चीजों में पड़ता ही नहीं हूं। जब सितंबर में चुनाव चल रहा था तो भाजपा के एक-दो बड़े लीडरों ने मेरे घर पर लड़कियां भी भेजी थीं। मैं थाने में गया और वहां शिकायत भी की थी। मैंने कहा था कि मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। मैंने DGP और पुलिस कमिश्नर को भी लेटर लिखा था। उनकी कॉपी मेरे पास है। मेरी किसी ने सुनवाई नहीं की।

रॉकी मित्तल के मुताबिक- कुछ लोग मुझे बदनाम करना चाहते हैं। इनमें एक भाजपा का है। एक-दो बड़े नेता हैं और साथ में कोई अमित बिंदल है। यह भाजपा का लघु उद्योग का संयोजक है। मेरे पास लड़कियों की रिकॉर्डिंग है। 2 बार लड़कियां मेरे घर आईं। फिर वह दिल्ली गईं और दिल्ली पुलिस से भी मुझे फोन आया। मैंने उन्हें भी समझा दिया था कि मैं शराब तो छोड़ो, बीड़ी भी नहीं पीता। ये असल में सोनीपत के नेताओं की लड़ाई है। वह मुझे बड़ौली के खिलाफ गवाह बनाना चाहते थे। मैं गवाह नहीं बना। मैं पहले ही भाजपा से दूर हूं। मोहन बड़ौली के साथ अक्सर हम कई बार बाहर गए हैं। अगर एक महीने पहले FIR हुई तो मेरे पास कोई कॉल क्यों नहीं आया। मुझे तो इस बात का आज पता चला।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!