Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गैंगस्टर लॉरेंस के नाम पर दो दुकानदारों से मांगी फिरौती- न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

पंजाब के फाजिल्का जिले के 2 दुकानदारों से गैंगस्टर लॉरेंस के नाम पर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को कहा कि पहले पुलिस से कन्फर्म कर ले कि मैं लॉरेंस गैंग से ही बोल रहा हूं। इसके बाद फिरौती की रकम दे देना। फिरौती की रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

‘तू कहां रहता है? कहां से आता-जाता है? कब आता-जाता है? तेरी फैमिली मेंबर कितने और कहां हैं? तू कहां रहता है?। यह सब पता कर लिया है। तुझे 2 लाख कहा है। तू ऐसा कर, जितनी व्यवस्था है अभी इमरजेंसी में, वह करवा दे। बाकी बाद में करवा देना। अगर नहीं कराएगा तो बीच में ही फैमिली और तू भी, कुछ न कुछ तो हम करेंगे। जो नहीं कह रहे, वह वाकई करेंगे। सच कह रहे हैं। किसी गलतफहमी में मत रहना। कोई डाटा या रिकॉर्ड निकलवाना तो थाने जा और नंबर देकर कह कि मुझे इस नंबर से धमकी की कॉल आई है। इसका रिकॉर्ड चाहिए। अपनी तसल्ली कर ले पहले। जब तसल्ली हो गई तो हमें रुपए दे देना।’

पुलिस ने कहा कि हमें शिकायत मिली है कि उन्हें धमकी आई कि हम लॉरेंस गैंग से ताल्लुक रखते हैं। हमे कुछ पैसे दे वर्ना तुम्हें मार देंगे। 2 दुकानदारों से 2-2 लाख की फिरौती मांगी गई है। जिस नंबर से धमकी आई, उसकी डिटेल्स निकलवा रहे हैं। टेक्निकल सेल से जानकारी मांगी है। उसकी लोकेशन निकलवा रहे हैं।

Exit mobile version