Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राम रहीम की पैरोल पर बोले रणजीत चौटाला, जेल के बाहर गृह-मंत्री की जिम्मेदारी

गुरमीत राम रहीम का नाम आते ही कोई भी बयान देने से राजनेता अपने पीछा छुड़वाते हुए नजर आते हैं। जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर जवाब देते हुए कहा कि वह जेल से बाहर क्या करते हैं, यह उनका विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि पैरोल देने का काम अदालत या प्रशासन का होता है और बाहर की भी जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। पैरोल मिलने के बाद सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना और जेल के अंदर उसके स्वास्थ्य व खाने-पीने तक ध्यान भी उन्हीं को रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जाकर अनिल विज से पूछना चाहिए।

बता दें कि चौधरी रणजीत सिंह कल रोहतक पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए हुड्डा पर तंज कसा और कहा कि वह व्हेल मछली है,जो सरवाइव करने के लिए छोटी मछलियों को खा जाती है और कोई भी व्यक्ति रेस में जीतने के लिए ही दौड़ता है। वहीं दिल्ली व पंजाब में फ्री बिजली देने को लेकर कटाक्ष करते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि फ्री बिजली देना किसी भी प्रदेश में संभव नहीं है। क्योंकि जितना खर्च बिजली बनाने पर लगता है। उससे फ्री बिजली नहीं दी जा सकती। दिल्ली में फ्री बिजली का ड्रामा केजरीवाल कर रहे हैं और जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। पंजाब में भी आने वाले समय में हालात बुरे होने वाले हैं।   

Exit mobile version