Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रंग गया पूरा Bollywood, कैटरीना से लेकर कियारा तक आपके चहेते सितारों ने कुछ यूं मनाई होली

रंगों के त्‍यौहार होली की बात ही निराली है। यह खुशियां बांटने का उत्सव है, ऐसे में चारों तरफ मुस्कान और रंग बिखरे हुए नजर आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी पर होली का खुमार छाया हुआ है। इस खास दिन में बॉलीवुड गलियारों में भी अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया आपके चहेते सितारों की तस्वीरों से भरा हुआ है, चलिए देखते हैं सितारे किस तरह सेलिब्रेट करते हैं होली।

करीना कपूर खान ने भी अपने दोनों बेटाें के साथ जमकर मस्की की। इस दौरान तैमूर और जेह सिर से पांव तक होली के रंगों में रंगे हुई हैं। उनका मस्ती भरा अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भी अपनी 5 साल की बेटी और पति कुणाल खेमू के साथ होली खेलती हुई नजर आई। उनकी बेटी होली को खूब एन्जॉय कर रही है। 

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी होली पर एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। दोनों ने साथ में मिलकर होली पर खूब मस्ती की। 

Exit mobile version