Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

उदयपुर हत्याकांड के मामले में रामपाल माजरा का ट्वीट- हत्या की जिम्मेदार है नूपुर शर्मा; पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई और माफी मांगने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उससे माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है। हरियाणा के पूर्व मंत्री रामपाल माजरा ने ट्वीट किया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा की वजह से उदयपुर की घटना हुई। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। नूपुर शर्मा माफी मांगो।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश में अभी जो तनाव का माहौल है, उसकी जिम्मेदारी नूपुर शर्मा है। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जबरदस्त फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि एफआईआर के बावजदू नूपुर के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पुलिस द्वारा इसका जवाब दिया जाना चाहिए और नुपूर शर्मा को माफी मांगनी चाहिए।

Exit mobile version