Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रामकुमार गौतम का दुष्यंत चौटाला पर तंज…बोले- “काबिल बालक था, लेकिन धन की कोठरी में बिगड़ गया”

हरियाणा के रामकुमार गौतम ने एक बार फिर दुष्यंत चौटाला पर तीखा हमला बोला है।

रामकुमार गौतम ने बयान देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला एक काबिल और होनहार नेता था, लेकिन “धन की कोठरी” में जाकर बदल गया। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में कहा,
“दुष्यंत चौटाला काबिल बालक था, लेकिन खोपर धन की कोठरी म्ह बड़ग्या।”

उन्होंने आगे कहा कि एक समय वह दुष्यंत को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन जब खुद को मंत्री बनाने की बात आई तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

गौतम ने कहा,
“मैं कहता था इसने CM बना दूंगा, लेकिन जब मुझे मंत्री बनाना था तब मैं उसको बकरी का बच्चा नजर आता था।”

रामकुमार गौतम के इस बयान के बाद हरियाणा की राजनीति में फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। इससे पहले भी वह कई बार दुष्यंत चौटाला और जेजेपी नेतृत्व पर खुलकर निशाना साध चुके हैं।

Exit mobile version