दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रमेश बिधूड़ी के बयान को महिला विरोधी बताया। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “भाजपा घोर महिला विरोधी है। भाजपा के पूर्व सांसद और कालकाजी सीट से उनके प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं बल्कि उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता को दिखाता है। जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों और इसकी कोई सजा ना मिली हो, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है? यही बीजेपी का असली चेहरा है।”

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, “क्या इस घटिया भाषा और सोच पर बीजेपी की महिला नेत्रियां, महिला विकास मंत्री, नड्डा जी या खुद प्रधानमंत्री मोदी कुछ बोलेंगे? असल में यह महिला विरोधी घटिया भाषा और सोच के जनक तो खुद मोदी जी ही हैं। जब वो चुनावी सभाओं में मंगलसूत्र और मुजरा जैसे शब्द बोलते हैं तो उनके लोग और क्या ही बोलेंगे? इस घटिया सोच के लिए न केवल रमेश बिधूड़ी बल्कि उनके शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए।”

प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर दिए विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि लालू ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!