छत्रपति व रणजीत,साध्वी यौन शोषण हत्याकांड के दोषी गुरमीत राम रहीम सोमवार शाम को सुनारिया जेल पहुंचा। सुनारिया जेल चौक के पास राम रहीम के काफिले के आगे एक मोटरसाइकिल आ गई। जिस कारण सुरक्षा में चूक हो सकती थी। राम रहीम के काफिले में तैनात गार्द ने मोटरसाइकिल को बीच सड़क से किनारे किया और काफिला सुरक्षित सुनारिया जेल में प्रवेश कर गया। राम रहीम की वापसी को लेकर जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा के प्रबंध किए हुए थे।

राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर गए हुआ था। पैरोल के दौरान वह अपने अनुयायियों से भी संपर्क में रहा। पैरोल 17 जुलाई को खत्म हो गई थी। अब सोमवार सुबह से ही वापस लौटने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन वह काफिले के साथ देर शाम को जेल में वापस लौटा। सुरक्षा को देखते हुए भी प्रबंध किए गए थे। ताकि कोई भी चूक ना हो। हालांकि काफिले के सामने मोटरसाइकिल आने के कारण एक गार्द की गाड़ी को कुछ समय रुकना भी पड़ा था। उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को केवल 30 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल पर रहते हुए राम रहीम ने एक गाना भी लांच किया। साथ ही सत्संग करने पर भी विशेष फोकस रहा। अपने अनुयायियों से संपर्क साथ सकें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!