Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राम रहीम फिर जेल से बाहर आएगा:डेरा मुखी को 50 दिन की पैरोल मिली; इससे पहले नवंबर में फरलो मिली थी

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिल गई है। हर बार की तरह, इस बार भी वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आ सकता है।

साध्वी यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहे राम रहीम इससे पहले 8 बार जेल से बाहर आ चुका है। 21 नवंबर 2023 को उसे 21 दिन की फरलो मिली थी।

पैरोल या फरलो के लिए राम रहीम ने पहले बीमार मां को देखने की दलील दी थी। जिसके बाद वह गुरुग्राम के अस्पताल में आया था। इसके बाद उसने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए पैरोल मांगी। फिर यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने और पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए के लिए पैरोल में दलीलें दी थी।

Exit mobile version