Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राम रहीम ने बॉडी बनाने के लिए विदेशियों को टिप्स देने शुरू किये : कहा- सपोर्टिंग मसल को पावरफुल बनाए, ग्रोथ मिलेगी

बरनावा आश्रम में पैरोल काट रहे राम रहीम ने कृषि, साइंस, ब्यूटी, चिकित्सा पर टिप्स देने के बाद अब बॉडी बनाने के लिए विदेशियों को टिप्स देने शुरू कर दिए हैं।

राम रहीम के सत्संग में आस्ट्रेलिया मूल के फ्रेंकलिन बॉडी बिल्डर के टिप्स लेने पहुंचे। फ्रेंकलिन खुद 2 साल से आस्ट्रेलिया का नंबर वन बॉडी बिल्डर रह चुका है। डेरा प्रबंधन की टीम उसे सत्संग में लेकर पहुंची और कहा कि वह राम रहीम से टिप्स चाहता है। हालांकि उसे भारतीय भाषाओं का ज्ञान नहीं है।

राम रहीम ने कहा कि आप तो खुद बॉडी बिल्डर है। मिनरल और जितना हो सके प्रोटीन डाइट लें। सपोर्टिंग मसल को ज्यादा पावरफुल बनाएंगे तो बिग मसल बाहर आएंगे। छोटे मसल के बारे में हम सोचते नहीं है, मसल उभरेंगे, कटिंग की तकनीक आप लोग जानते होंगे। मेडिटेशन करें, यकीनन इससे आपकी बॉडी ओर ग्रोथ करेगी। बच्चे ट्रांसलेट करके आपको बता देंगे।

खिलाड़ी और प्रेमी सहज इंसा, मंजू इंसा को भी टिप्स देते हुए कहा कि जो टिप्स फ्रेंकलिन बेटे को दिए, वही आप आजमाएं। लक्ष्य बनाए, मेडिटेशन किया करें, ध्यान से आगे बढ़ोगे तो शक्ति मिलेगी। प्रसाद ले लेना, आशीर्वाद। राम रहीम ने कहा कि आज उसने फिटनेस के लिए एक वीडियो भी डाली है, जिससे आप देखकर वजन कम कर सकते हैं।

राम रहीम पिछले कुछ दिनों से जनसंख्या नियंत्रण पर लगातार प्रवचन कर रहा है और प्रेमियों को ब्रह्मचर्य का पालन करने का उपदेश दे रहा है। राम रहीम ने ब्रह्मचर्य पर कहा कि बुरा न मानना, पशुओं ने जब बच्चा लेना होता हैं, तभी वह आपस में मिलते हैं। आदमी तो पशुओं से पिछड़ा हुआ है।

पशु संयम ही रखते हैं सारी उम्र। इंसान ने नए- नए खेल बना रखे हैं, नए- नए पैंतरा बना रखे हैं। अपने को कंट्रोल करना राम नाम से आ जाता है। पति-पत्नी में संयम होना चाहिए नहीं तो ढांचा बिगड़ सकता है, रिश्तों में खटास, शक आ सकता है।

Exit mobile version