Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राम रहीम को फिर से मिल सकती है पैरोल:29 अप्रैल से पहले बाहर आने की चर्चा, इसी दिन डेरे का स्थापना दिवस

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फिर से पैरोल मिलने की चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा है कि ये पैरोल भी वह यूपी के बरनावा आश्रम में काट सकता है। 29 अप्रैल से पहले उसके बाहर आने की चर्चा है। क्योंकि 29 अप्रैल को डेरे का स्थापना दिवस है। साथ ही इस दिन जाम ए इंसा पिलाने की शुरुआत हुई थी। ऐसे में स्थापना दिवस को लेकर सिरसा और अन्य डेरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

राम रहीम की पैरोल को लेकर यूपी के बागपत प्रशासन की ओर से रिपोर्ट भेज दी गई है। पैरोल में किसी प्रकार की अड़चन न होने पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने तैयारियां शुरू कर दी है। डेरे की एक टीम यूपी के बरनावा आश्रम में पहुंचनी शुरू हो गई है। हालांकि डेरा चीफ साल इसी साल 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल पर आया था और मार्च में उसकी वापसी हुई थी।

डेरा प्रमुख को पंजाब और यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार साल 2022 में 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह गुरुग्राम डेरे में रहा। इसके बाद उसे 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली। तब वह यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रह रहा। अक्टूबर 2022 में राम रहीम फिर से 40 दिन की पैरोल पर आया। इस साल 21 जनवरी को उसे 40 दिन की पैरोल मिली।

साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में राम रहीम उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह साल 2017 से जेल में बंद है। पहली बार उसे साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा हुई थी।

Exit mobile version