डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पैरोल को लेकर मामला काफी गर्माया हुआ है, इसी बीच पैरोल ऑर्डर की कॉपी सामने आई है, जिसमें ऑनलाइन सत्संग कार्यक्रम पर किसी पाबंदी की बात सामने नहीं आई है।  रोहतक के डिवीजनल कमिश्नर के ऑर्डर पर 9 शर्तों के तहत यह पैरौल दी गई है, जिसमें डेरा प्रमुख राम रहीम को ठहरने वाले स्थान पर पुलिस और लोकल प्रशासन को पूरा सहयोग करना होगा।

हालांकि शांत व अच्छे बर्ताव की शर्त के बावजूद राम रहीम के सत्संग को लेकर कोई स्पष्ट बात नहीं लिखी गई है। माना जाए तो पैरोल में सत्संग को परोक्ष रूप से मंजूरी दी गई है। वहीं गीत रिलीज करने पर भी किसी तरह की कोई पाबंदी का जिक्र नहीं है। बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम 15 अक्तूबर को रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। डेरा प्रमुख अभी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा डेरे में रह रहा है।

राम रहीम की पैरोल में यह 8 शर्तें

1. पैरोल के दौरान राम रहीम बागपत आश्रम से बाहर नहीं जाएगा। जाने के लिए DM की परमिशन जरूरी होगी।

2. पैरोल के दौरान राम रहीम को स्थान या कार्यक्रम में होने वाले हर बदलाव की जानकारी बागपत के DM को देनी होगी।

3. जेल के बाहर डेरा प्रमुख को पूरी तरह से शांत रहना होगा। इसके साथ ही अन्य लोगों के साथ अच्छा बर्ताव भी करना होगा।

4. पैरोल अवधि खत्म होने पर राम रहीम खुद रोहतक की सुनारिया जेल के जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर करेगा।

5. पैरोल पर रिहाई से पहले राम रहीम DM के लिए एक बॉन्ड भरेगा। साथ ही सिक्योरिटी के लिए 3 लाख रुपए के दो जमानती पेश करेगा।

6. जमानत देने वाले के दिवालिया या उसकी डेथ होने पर हरियाणा सरकार कैदी को तुरंत नया मुचलका जमा करने का आदेश देगी।

7. बाँड की किसी भी शर्त को पूरा नहीं करने पर राज्य सरकार को जमा की गई राशि जब्त कर ली जाएगी।

8. राम रहीम को DM बागपत द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में दी गईं शर्तों के संबंध में पुलिस और लोकल प्रशासन का सहयोग करना होगा।

राम रहीम ने जेल से बाहर आते ही ऑनलाइन सत्संग शुरू कर दिया है। इसमें भाजपा नेता पहुंचने लगे हैं। सबसे पहले करनाल की मेयर रेणू बाला पहुंची। फिर हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और हिसार मेयर गौतम सरदाना की पत्नी भी आशीर्वाद लेने शामिल हुई।

यही नहीं, हिमाचल प्रदेश में BJP सरकार के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर भी ऑनलाइन सत्संग में शामिल हो चुके हैं। वहीं राजस्थान से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हिस्सा लिया। पंजाब से भी आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी का भी डेरे में जाने का वीडियो वायरल हो चुका है।

याचिका में राम रहीम की पैरोल के दौरान हरियाणा सरकार नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। उन्होंने राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग और दिवाली पर गाने रिलीज पर भी सवाल खड़े किए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!