Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो आया जेल से बाहर: हाईकोर्ट ने कहा था- सरकार सोच-समझ कर ही मंजूर करे

साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। मंगलवार सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से यूपी के लिए रवाना हो गया। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो इसी शर्त पर दी है कि वह 21 दिन बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहेगा। सजा होने के बाद 10 बार राम रहीम जेल से बाहर आ चुका है।

2 दिन पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा था कि वह इस मामले में सोच समझ कर ही फरलो या पैरोल दे।

राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया था। जिसमें डेरा प्रमुख को पैरोल या फरलो पर रिहा न करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है।

Exit mobile version