डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने फैट कम करने के लिए रनिंग करते हुए का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। साथ ही प्रेमियों के मनोरंजन के लिए एक अन्य वीडियो में खिलाड़ियों के साथ गेम खेल रहा है। जिसमें राम रहीम बॉल लेकर अकेले ही गोल पे गोल डालता है। बाहर खड़े प्रेमी तालियां बजाते हैं।

राम रहीम ने पहली वीडियो में कहा कि आपने पूछा गुरु कौन सा तरीका है जिससे फैट बर्न होता है। जॉगिंग में थोड़ी स्पीड़ बढ़ाते हुए छोटे कदम करते हुए जंप लेकर आगे बढ़ते जाना है। जैसे- जैसे उछलते हुए चलेंगे, उससे फैट जल्दी बर्न होता है। राम रहीम हाफ किलोमीटर ऐसे वॉक करने और हाफ किलोमीटर तेज भागने से फैट बर्न करने का टिप्स देता है।

वहीं खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए राम रहीम प्रेमियों का खूब मनोरंजन करता है। 32 गेम्स खेल चुका राम रहीम के पास जब भी बॉल आती है तो वह गोल पे गोल करता है। राम रहीम इसमें अपनी फिटनेस दिखाता है। राम रहीम के हर गोल पर प्रेमी खूब ताली बजाते हैं।

राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म होने में अब केवल 7 दिन शेष रह गए हैं। सुनारिया जेल जाने से पहले राम रहीम अपना कोई नया गाना लॉन्च कर सकता है। अबकी बार उसने पैरोल पर दो नए गाने लॉन्च किए हैं। जेल जाने के बाद से अब तक वह पांच गाने लॉन्च कर चुका है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!