Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राम रहीम 5 साल में पहली बार गुरु शाह सतनाम के जन्म दिवस पर आया जेल से बाहर, गुरु जन्म दिवस पर काटे 5 केक

राम रहीम ने सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद 5 साल में पहली बार अवतार माह में सत्संग किया। रविवार को राम रहीम शाम 5 बजे ऑनलाइन गुरुकुल में प्रेमियों से रुबरू हुआ। राम रहीम के आगमन पर पूरे हरियाणा में प्रेमियों ने सफाई महाअभियान चलाने का फैसला किया है। सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा के 22 जिलों के 7422 गांवों, शहरों, कस्बों, तहसील व नगरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

राम रहीम ने 5 साल में पहली बार अवतार माह में जेल से बाहर आने की खुशी में 5 केक काटे। राम रहीम हर साल अपने गुरु शाह सतनाम के जन्म दिवस पर केक काटता था। परंतु पिछले 5 साल से वह 25 जनवरी को कभी जेल के बाहर नहीं आया था। इसलिए सिरसा की 45 मेंबरी कमेटी के अनुरोध पर इस खुशी में 5 केक काटे।

राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम से सोमवार सुबह 10 बजे वहां पर झाडू लगाकर इसकी शुरुआत करेगा। राम रहीम ने सिरसा के डेरा प्रेमियों से कहा कि आपके पास तो नहीं आ पाए। हम यहीं कल बागपत से झाड़ू चला देंगे। हम चाहेंगे कि जिम्मेदारों की परमिशन लेकर करें, कानूनी तौर पर करें।

राम रहीम ने अपने प्रेमियों को भजन सुनाए और प्रेमियों ने डांस भी किया। राम रहीम ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि हमारे प्रेमी पाखंडों में पड़ गए हैं। घर का मुंह किस तरफ होना चाहिए। हम चेलेंज करते हैं कि ऐसा कुछ नहीं होता। घर का दक्षिण दिशा, या किसी उस दिशा की ओर मुंह नहीं होना चाहिए।

राम रहीम ने कहा कि शहरों में घरों का मुंह हर दिशा की ओर होता है। प्रेमियों को अंबानी अडाणी से पूछना चाहिए कि उन्होंने क्या घर में दबा रखा है जो इतनी तरक्की कर गए। उनसे पूछ कर आओ। ये नसीब होते हैं भाग्य के। जो मेहनत करता है रामजी उसे चुटकी में दे देता है।

राम रहीम ने कहा कि हमें दर्द तब होता है जब सत्संगी इनकी हां में हां में मिला देता है। राम रहीम ने कहा कि पाखंड वाद छोड़ दो। कई भाई मंगलवार को शेव नहीं करते। हनुमान जी का दिन मानते हैं। उनकी किस बाणी में लिखा कि इस दिन वाले दिन शेव मत करवाना। ये उल्टा सीधा सौदा बना रखा है। दुआ और बदुआ होती है।

5 साल में पहली बार शामिल हुआ अवतार माह में 21 जनवरी को राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। पिछले साल भी उसे 91 दिन की पैरोल और फरलो मिली थी। अबकी बार उसे पांच साल में पहली बार अपने गुरु शाह सतनाम सिंह के जनवरी अवतार माह में पैरोल माने का मौका मिला है। शाह सतनाम का जन्मदिन 25 जनवरी को हैं। राम रहीम को साध्वी यौन शोषण, छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Exit mobile version