Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गौकर्ण धाम में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा राम मंदिर; 1 साल में होगा तैयार- पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर हुए पूजन में शामिल

रोहतक। गोकर्ण तीर्थ धाम में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण की विधिवत शुरुआत हो गई है। इस पवित्र कार्य का शुभारंभ महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज ने शिला पूजन से किया। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर मौजूद रहे। उन्होंने महामंडलेश्वर के साथ नारियल तोड़कर निर्माण का शुभारंभ किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि गोकर्ण तीर्थ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां राम मंदिर जैसा भव्य मंदिर बनने से उन श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो अयोध्या नहीं जा सकते। महामंडलेश्वर ने शिला पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पूजा भगवान का आशीर्वाद पाने का माध्यम है। इससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि शिलान्यास के दौरान भगवान गणेश, नवग्रहों और क्षेत्रपाल की पूजा के साथ भूमि शुद्धिकरण के लिए मंत्र जाप व हवन किया गया। मंदिर निर्माण में धौलपुर से लाए गए पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।

Exit mobile version