राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जांच को आगे बढ़ाते हुए विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बुधवार को आरोपित अविनाश शुक्ल की पुलिस अभिरक्षा की मांग की।
विवेचक ने 48 घंटे की अवधि के लिए पुलिस अभिरक्षा दिए जाने की अर्जी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण एक्ट रजत वर्मा के न्यायालय में प्रस्तुत की है।
विशेष अभियोजन अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि बीते सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान आरोपित अविनाश शुक्ल ने न्यायालय से अपने बचाव के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की याचना की।
न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को पत्र जारी कर आरोपित को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। पुलिस अभिरक्षा की मांग और आरोपित के आवेदन पर सुनवाई गुरुवार को होगी।
विवेचक ने बीते सोमवार को अविनाश से जेल में पूछताछ किए जाने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी थी। माना जा रहा कि दो दिनों की पूछताछ में उसके पास से कुछ ऐसी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर चोरी हुए सामान की बरामदगी की जा सकती है। अविनाश के पास से ही अब तक सर्वाधिक 20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। उसी के खाते से पांच लाख रुपये ट्रस्ट के खाते में वापस भी कराए गए थे।

बार अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में फैजाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 12 बजे थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपेंगे।