Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ट्यूमर सर्जरी के बाद पहली बार दिखी Rakhi Sawant की झलक, दर्द से परेशान नजर आई ड्रामा क्वीन

ड्रामा क्वीन राखी सावंत सर्जरी के बाद पहली बार नजर आई हैं। जी हां, ऑपरेशन के बाद राखी का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दर्द से परेशान नजर आ रही हैं। इस वीडियो को राखी के पहले एक्स पति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राखी दर्द से परेशान हैं और वो सीधे खड़े होने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान राखी के साथ नर्स भी हैं, जो उनकी मदद कर रही हैं।

राखी के पहले एक्स पति रितेश सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर राखी का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने बड़ा-सा कैप्शन भी लिखा है। रितेश ने लिखा कि मैं आज बहुत खुश हूं, राखी जी जल्दी ही हमारे बीच होंगी, आज उनको चलते देखा तो अच्छा लगा, भगवान और लोगों का बहुत धन्यवाद। वहीं, अब रितेश का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्श दे रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले राखी को पेट और सीने में दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में रिपोर्ट्स में आया कि राखी को ट्यूमर है और इसकी सर्जरी होगी। ऑपरेशन के पहले राखी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। वहीं, अब ये जो वीडियो सामने आया है जो सर्जरी के बाद का है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि राखी बेहद दर्द में हैं। हालांकि फैंस भी राखी के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Exit mobile version