Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे राजकमल सहगल;दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

रोहतक डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 को छोटू राम स्टेडियम में आयोजित किया गया। मुख्यातिथि राजकमल ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने खेल पर मन लगा।छोटू राम स्टेडियम में जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ इसमें जिले के 150 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें तनीषा 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, भानुश्री 23 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रिशु 42 किलो में स्वर्ण पदक ,लक्ष्य 40 किलो में 12 वर्ग में स्वर्ण पदक ,मोना वह महिमा, लक्ष्य व सुमन ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

जिया और खुशबू प्रीति खुश ने रजत पदक हासिल किया। संजीत, तेजवीर का ध्यान और मोनिका ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। रोहतक जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सब्बरवाल महासचिव दीपक सिवाच व एसोसिएशन के अन्य मेंबर भी मौजूद रहे और बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।


रोहतक डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में मुख्यातिथि के रूप में राजकमल (राजू) सहगल, सीनियर डिप्टी मेयर नगर निगम रोहतक ने पहुंच कर दीप प्रज्वलित करके किया प्रतियोगिता का शुभारंभ।

Exit mobile version