राजेश पंघाल बने हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ 1342 मान्यता प्राप्त बीएमएस यूनियन के रोहतक डिपो प्रधान
आज दिनाक 10-9-2025हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ रजि० नं० 1342 संबंधित भारतीय मजदूर संघ की रोहतक डियो के कार्यकर्ताओं की मीटिंग रोहतक बस स्टैंड यूनियन कार्यालय में बुलाई गई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण नोहरा ने की। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री धमेन्द्र कुमार सीवन ने किया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के महामंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये। श्री जितेन्द्र वत्स विभाग प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे । बैठक को प्रदेश मंत्री अमित महराना ने संबोधित किया किया । बैठक में कर्मचारियो की माँगों व समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ रजि० नं० 1342 संबंधित भारतीय मजदूर संघ रोहतक डिपो की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके रोहतक डिपो की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जो इस प्रकार है
डिपो प्रधान राजेश मायना
उप प्रधान राजेश गोरड़ ,राजकुमार पवन फौजी,नरेंद्र
महामंत्री नवीन मायना मंत्री कंवर सिंह बिजेंद्र सिंह सोनू सतीश
कोसाध्यक्ष परवीन
सह कोषाध्यक्ष अमित कंसला
प्रेस सचिव प्रमोद
सलाहकार शिवकुमार
सह सलाह कार राकेश
संगठन मंत्री अमित मेहराना
इस मौक़े पर रोहतक डिपो सेजसविंदर कुलदीप आदि मौजूद रहे अंत में कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई दी एवं उनका स्वागत किया गया।
