Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में राजस्थान की बस में लगी आग:भिवानी रोड पर हादसा, जलकर खाक, दुकान और घर को भी नुकसान

रोहतक जिले के रोहतक-भिवानी रोड पर कलानौर निगाना मोड़ के नजदीक अलसुबह एक राजस्थान नंबर की बस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।‌ आग इतनी भीषण थी कि उसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते बस जलकर खाक हो गई। फिलहाल आगजनी की सूचना पाकर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची व स्थिति पर काबू पानी की कोशिश की गई।

जानकारी अनुसार एक राजस्थान नंबर की बस भिवानी की तरफ से रोहतक की ओर जा रही थी कि वह जैसे ही रोहतक भिवानी रोड पर निगाना मोड़ के नजदीक पहुंची बस में अचानक से अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बस में आग लगी देखकर ड्राइवर ने बस को मुख्य रोड पर ही साइड में लगा दिया और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची व आग को बुझाने की कोशिश की गई। वहीं आगजनी की घटना में बस की आग की चपेट में आकर मुख्य रोड पर मौजूद एक घर व दुकान का अगला हिस्सा भी आग की लपटों की चपेट में आ गया। जिससे दुकानदार व मकान मालिक को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

आग की चपेट में आने से दुकान व घर के बाहर लगे बिजली के मीटर, मुख्य गेट, बिजली की तारे व पास में ही मौजूद एक निजी कंपनी की वाईफाई इंटरनेट कनेक्शन की वायर भी आग की चपेट में आ गई।

Exit mobile version