राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। दिन ब दिन इस मामले में नई – नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई यानी आज तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। आज राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है।आज राज की गिरफ्तारी पर कोर्ट का फैसला आएगा जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं कि राज की कस्टडी खत्म होगी या उसे और बढ़ाया जाएगा। राज कुंद्रा के अलावा इस मामले में 11 अन्य लोगों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले रखा है।

क्राइम ब्रांच द्वारा राज के घर छापा मारे जाने पर उन्हें एक सर्वर और 70 पोर्न वीडियोज मिले हैं जो उमेश कामत द्वारा शॉट किए हुए बताए जा रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस सर्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की बात कही थी ताकी पता चल जाए कि राज ने पोर्न वीडियो भेजने या अपलोड करने के लिए इस सर्वर का इस्तेमाल किया है या नहीं। बता दें कि पुलिस ने राज और उनकी कंपनी के बैंक अकाउंट के पिछले दो साल की डिटेल्स भी मांगी है।

पुलिस ने ये भी कहा कि पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने कुछ ज्यादा बातें नहीं उगलीं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि राज व्हाट्सअप ग्रुप्स पर एडल्ट फिल्म का बिजनेस चलाते थे और तीन ग्रुप के एडमिन थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप को एचएस- अकाउंट, एचएस-ऑपरेशन और एचएस-टेक डाउन नाम दिया गया था।

राज कुंद्रा का केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट में यह दलील पेश की है कि वल्गर कंटेंट को पोर्न की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। इस मामले में उन्होंने गिरफ्तारी के बाद हो रही जांच पर सवाल उठाएं हैं और राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के पहले जांच करना चाहिए थी। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!