Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बेरोजगारी के विरोध में भूपेंद्र हुड्‌डा के नेतृत्व में चंडीगढ़ में आज राजभवन का होगा घेराव

हरियाणा कांग्रेस आज महंगाई, अग्निपथ योजना और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश की मनोहर लाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेसी सेक्टर-9 कार्यालय चंडीगढ़ में इकट्‌ठे होकर राजभवन का घेराव करने के लिए निकलेंगे।

यह प्रदर्शन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदय भान और भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में होगा। कांग्रेस पिछले 20 दिनों में दूसरी बार राजभवन का घेराव करने जा रही है। इससे पहले ED द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया था। दूसरी बार सेक्टर-9 में ही सत्याग्रह किया थी।

8 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस का मानसून सत्र से पहले यह आखिरी प्रदर्शन है। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।

Exit mobile version