Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राज बब्बर का हरियाणा विधानसभा चुनाव से किनारा:बोले- मैं नहीं लड़ूंगा, भूपेंद्र हुड्‌डा मेरे दोस्त, उन्होंने दोस्ती निभाई

फिल्म एक्टर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके बारे में नहीं सोचा है। इससे पहले चर्चा थी कि वह गुरुग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ और कांग्रेस की सरकार बनी तो वह सीएम कुर्सी के मामले में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के लिए चैलेंज बन सकते हैं।

राज बब्बर ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा- ”मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने अभी तक इस बारे में नहीं सोचा और न ही विधानसभा चुनाव लड़ा। मुझे कोई विधानसभा चुनाव लड़ने की पेशकश भी नहीं करेगा। 26 साल से मैं सक्रिय राजनीति में हूं लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने का मन नहीं हुआ।”

बब्बर ने हुड्‌डा को लेकर कहा कि भूपेंद्र हुड्‌डा से मेरी पहचान राजनीति की वजह से नहीं है। मैं जब राजनीति में नहीं था और हुड्‌डा भी नहीं थे, तब से वे मेरे दोस्त हैं। हुड्‌डा पॉलिटिकली बहुत प्रोफेशनल हैं। वह कभी दोस्ती को सामने नहीं रखते। वह दोस्ती निभाते हैं।

बब्बर ने कहा कि भूपेंद्र हुड्‌डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला से उनके संबंध ठीक है। सबसे अच्छी बोलचाल है। राज बब्बर ने कहा कि उनका कोई ग्रुप नहीं है। मैं कुमारी सैलजा की भी इज्जत करता हूं। उनके जेहन में क्या है, ये वही जानें। रणदीप सुरजेवाला भी मुझे बहुत इज्जत देते हैं। वह मुझे भाई मानते हैं। वही एक ऐसे शख्स थे, जो चाहते थे कि मैं हरियाणा में आऊं।

Exit mobile version