Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत और यमुनानगर में हो रही बारिश: रोहतक समेत 7 जिलों में यलो अलर्ट

हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 10.40 बजे तक पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पानीपत और यमुनानगर में तेज बारिश हो रही है। वहीं हिसार, सोनीपत, झज्जर और कुरुक्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। वहीं हथिनीकुंड बैराज में सुबह 7 बजे 58 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। हालांकि अभी भी फ्लड गेट खुले हुए हैं।

इस मानसून सीजन में अभी तक प्रदेश में सामान्य से 13% ज्यादा बरसात हुई है। 17 अगस्त तक जहां 290 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक औसतन 329.5 एमएम दर्ज की जा चुकी है।

सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर (752.6 एमएम) में हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ (562 एमएम) और नूंह (542 एमएम) का नंबर आता है। सबसे कम बारिश सिरसा में (155.2 एमएम) दर्ज की गई है।

फिलहाल सिरसा सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जहां रविवार को तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अंबाला, फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, पंचकूला और सोनीपत जैसे 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। इसके अलावा जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।

पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

Exit mobile version