Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश की चेतावनी:6 जिलों में येलो अलर्ट

हरियाणा में मानसून का अभी तक अच्छा असर देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन प्रदेश में बारिश आ सकती है। आज रात से मौसम बदलेगा और 24 जुलाई तक खराब रहेगा।

आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट है।

प्रदेश में बारिश कम होने का मुख्य कारण मानसून ट्रफ का दक्षिण की तरफ बने रहना है। अब आने वाले दिनों में पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ रही है।

अभी तक प्रदेश में 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सिर्फ 94.2 मिलीमीटर बारिश की रिकॉर्ड की गई। दूसरी तरफ वर्षा नहीं होने से उमस बढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बारिश कम होने के कारण तापमान दोबारा से 40 डिग्री को पार कर गया है। दिन में उमस से लोग परेशान है

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से हवाएं उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिससे हरियाणा में वर्षा 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना है।

ज्यादातर क्षेत्रों में 22 से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

Exit mobile version