Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी:24 घंटे में जींद में सबसे ज्यादा बरसात, 29 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

हरियाणा में अभी मानसून एक्टिव रहेगा। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

प्रदेश में अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में हुई बारिश और हवाओं से तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई है।

10 घंटों के दौरान प्रदेश के 6 जिलों में मौसम खराब रहा। इस दौरान सड़कों पर एक फीट से ज्यादा पानी भर गया। पानीपत में खड़ी कारों पर मकान की दीवार गिर गई।

Exit mobile version