Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 27 शहरों में बारिश की चेतावनी:10 में ऑरेंज अलर्ट; 40KM/प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी हवा

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून एक्टिव है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज 27 शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें से 10 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां हैवी रेन होने के आसार हैं।

इन शहरों में सांपला, रोहतक, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, गोहाना, इसराना, पानीपत, शामिल हैं। यहां 30-40 KMPH की स्पीड से हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

इनके अलावा चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बहादुरगढ़, बेरी खास, बवानी खेड़ा, हांसी, नारनौंद, घरौंडा, महम, सफीदों, इंद्री में हलकी बारिश होने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 अगस्त तक बारिश का सिलसिला चलेगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त में अच्छी बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा।

Exit mobile version