झज्जर। जिले में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश अब आफत बन गई है। बारिश के कारण बहादुरगढ़ में दुकान के शटर में करंट आने से 11 वर्षीय बच्चे की माैत हो गई। जिले के तुबाहेड़ी में बिजली गिरने से तीन पशु मर गए। मकान क्षतिग्रस्त हुआ, बिजली व कृषि उपकरण भी जल गए।

तुंबाहेडी गांव में मंगलवार दोपहर सरपंच प्रतिनिधि के भाई कबीर के घर बिजली गिरने से इन्वर्टर, बैटरी, बिजली फिटिंग जलकर नष्ट हो गई। बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गईं। इससे उन्हें करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

पशुपालक रमेश की भैंस व दो साल की काटड़ी बिजली गिरने से मर गई। इससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। गांव के ही रामौतार की काटड़ी भी बिजली गिरने से मर गई। उन्हें भी एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गांव के नवीन के खेत में बने कमरे पर बिजली गिरी। इससे कमरे के साथ कृषि उपकरण नष्ट हो गए। नवीन ने बताया करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान कबीर, उनकी पत्नी ज्योति, छोटी बेटी घर में मौजूद थे। गनीमत रही जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश ने बताया जिस समय बिजली गिरी, भाई व परिजन घर पर मौजूद थे। बिजली गिरने की आवाज इतनी भयंकर थी कि अनहोनी की आशंका के चलते घर में परिजन सहम गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!