Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में अगले 4 दिन बारिश के आसार: 6 जिलों में यलो अलर्ट, किसानों को सावधानी की सलाह

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहने के आसार हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
वहीं, किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों से जुड़े जरूरी कृषि कार्य सावधानीपूर्वक करने और बारिश के दौरान खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा बारिश के साथ अगलग चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

Exit mobile version