Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज भी पूरे हरियाणा में बारिश के आसार:सोनीपत में तेज बरसात के बाद जलभराव, गुरुग्राम में भी मौसम खराब

प्रदेश में मंगलवार को 16 जिलों में हुई झमाझम वर्षा ने गर्मी और उमस से राहत दिलाने के साथ खरीफ फसलों में नई उम्मीद जगाई, लेकिन प्रदेश का वर्षा घाटा अभी भी बरकरार है। मानसून के दो माह बीतने के बावजूद 21 जिले सामान्य वर्षा से पीछे चल रहे हैं।

बारिश से पानीपत, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, हांसी, गुरुग्राम और अन्य शहरों में जलभराव हुआ, जबकि किसानों ने इसे धान, नरमा और बाजरा के लिए संजीवनी बताया। मौसम विभाग ने चार से छह अगस्त तक अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा का अनुमान जताया है।

प्रदेश में अब तक केवल फरीदाबाद और पलवल में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हुई है। इसके विपरीत 21 जिलों में 7 से 68 प्रतिशत तक वर्षा की कमी बनी हुई है। 11 जिले रेड और चार यलो जोन में हैं। रोहतक, जींद और सिरसा में अब तक 100 एमएम वर्षा भी दर्ज नहीं हो सकी है।

मूसलधार वर्षा के कारण पानीपत में जीटी रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। अंबाला के बाजारों और नगर निगम कार्यालय सहित कई जगह पानी भर गया। फतेहाबाद, हांसी, हिसार, चरखी दादरी और गुरुग्राम में भी जलभराव हुआ।

Exit mobile version