Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:2 जगह बाढ़ जैसे हालात; उमस ने भी पसीने छुड़ाए

हरियाणा में मानसून आज भी एक्टिव रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में ढाई फीट पानी सड़कों पर खड़ा है। वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

फतेहाबाद, सिरसा, पचंकूला, अंबाला समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके अलावा, पंजाब के भी मोहाली, रूपनगर और नवांशहर में बारिश हो रही है।

नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में ऑरेंज अलर्ट है। जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

Exit mobile version