मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर हरियाणा में आज (मंगलवार को) सात जिलों में बारिश होने की 25 प्रतिशत तक संभावना जताई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। साथ ही प्रदेश के 7 जिलों में मौसम खराब होने के चलते बादल छाए रहने, गरज- चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों (13 से 16 मई तक) तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को हरियाणा के 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत व पानीपत) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। अन्य 15 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। वहीं 14 मई को 6 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।
इसके अलावा 15 मई को 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। 16 मई को 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अन्य जिलों का मौसम खुश्क रहेगा।
मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (13 से 16 मई तक) का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 13 मई को छोड़कर अन्य दिनों में पूरे हरियाणा का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। जबकि 13 मई मंगलवार को 7 जिलों (हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, रोहतक, सोनीपत व पानीपत) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के अन्य 15 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा।

