Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा 6 जिलों में बारिश, मंडियों में गेहूं भीगा:2 जिलों में ओले भी गिरे, पूरे प्रदेश में मौसम खराब, बारिश की संभावना

हरियाणा में आज दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। सोनीपत, जींद, भिवानी, चरखी दादरी के बाढड़ा, सिरसा के डबवाली और फतेहाबाद के रतिया के अलावा भूना में बारिश हुई। रतिया और जींद के नरवाना में बारिश के साथ 3 से 5 मिनट तक ओले भी गिरे।

सोनीपत और चरखी दादरी के बाढ़डा में बारिश के कारण अनाज मंडी में गेहूं भीग गया। अनाज मंडियों में पानी भर गया।?

कई जिलों में आंधी चल रही है। इससे धूल-मिट्‌टी उड़ रही है। रास्ते में चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

नीलोखेड़ि में मौसम ?

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल को भी हरियाणा के साथ पंजाब में गरज के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

रोहतक में मौसम ?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा था। जो पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, अब वह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई। जो तापमान 10-15 अप्रैल के बीच होता है, वह 4-5 दिन पहले ही आ गया। इसका मुख्य कारण सूर्य की किरण सीधी धरती पर आना है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं थी और बादलवाई भी नहीं थी, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ 9 अप्रैल रात्रि से सक्रिय हो गया है। जिससे बादलवाई और बूंदाबांदी होगी। 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

Exit mobile version