हरियाणा में 45 डिग्री तापमान से हो रही भीषण गर्मी के बीच बारिश शुरू हो गई है। रविवार सुबह पानीपत, कैथल, सोनीपत, फरीदाबाद, रोहतक और झज्जर में बारिश हुई। सोनीपत में एक घंटे तक बारिश से गलियों में पानी भर गया।

मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 18 जून तक मौसम में बदलाव रहेगा।

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव और बादल छाए रहने के साथ धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

राज्य में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!