Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 6 शहरों में बारिश:11 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट, हिसार, जींद और फरीदाबाद के दिन सबसे ठंडे

हरियाणा में आज सुबह मौसम ने करवट ली। सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई। यहां बिजली चमक रही है। सुबह साढ़े 5 बजे मौसम खराब हुआ था। 6 बजे हल्की बूंदाबांदी और फिर साढ़े 6 तेज बारिश शुरू हुई। महेंद्रगढ़ और जींद समेत कई जगह धुंध छाई।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए हैं। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

इसके साथ विभाग ने आज 11 जिलों में डेंस फॉग का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में धुंध का अलर्ट है उनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी जिले शामिल हैं।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि अभी ठंड से राहत दिखने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।

Exit mobile version