Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 5 जिलों में बारिश:देर रात मानसून की वापसी, 11 शहरों में ऑरेंज अलर्ट, अधिकतर जगह बादल छाए

हरियाणा में मंगलवार देर रात एक बार फिर मानसून की वापसी हो गई। बुधवार सुबह पंचकूला, रेवाड़ी, नारनौल, पलवल, फरीदाबाद और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। अधिकतर शहरों में बादल छाए हुए हैं

मौसम विभाग ने आज 11 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें रादौर, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी , छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला और कालका शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

इस दौरान 30-40 KMPH की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। इन शहरों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।

वहीं पंजाब में मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर शामिल हैं। पिछले कई दिनों से तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। तापमान नॉर्मल से 1.9 डिग्री अधिक चल रहा है। जिलों का तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच चल रहा है।

उधर, हिमाचल में मौसम विभाग ने लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी सभी 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 31 जुलाई को शिमला जिले के रामपुर में आई बाढ़ के बाद लापता 36 लोगों में से 3 शव बरामद हो गए हैं। मृतकों की पहचान सिद्धार्थ, रचाना और प्रीतिका के रूप में हुई है। प्रीतिका समेज स्कूल की छात्रा थी। उसके माता-पिता अभी भी लापता हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून की अक्षय रेखा उत्तर दिशा की ओर सामान्य स्थिति में रहने के कारण अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Exit mobile version