Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 5 जिलों में बारिश:हिसार में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा; 8 सितंबर तक मौसम खराब, फिर मानसून धीमा पड़ेगा

हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक तेज बारिश हुई। हिसार में सितंबर में हुई बारिश का 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां सुबह 57 MM बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 8 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा। इसके बाद इसकी सक्रियता कम हो जाएगी। अभी तक 11 जिलों में सामान्य व 11 में सामान्य से कम बारिश हुई है।

आज 4 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। सुबह चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पलवल के कुछ इलाकों में बारिश हुई। GT बेल्ट पर लगने वाले जिलों में बादल छाए हुए हैं।

Exit mobile version