Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 2 जिलों में बारिश, 11 में बादल छाए:धूल भरी आंधी चल रही; 9 जगह अलर्ट जारी; 2 जून तक मौसम खराब

हरियाणा में आज सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली है। अंबाला और फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह, नारनौल, चरखी दादरी, जींद, कैथल और करनाल में बादल छाए हैं। बारिश हो सकती है। कैथल के पुंडरी में आंधी चल रही है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह 9:10 बजे तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला में तेज धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले गुरुवार को गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और नूंह में बारिश हुई। आंधी भी चली। गुरुग्राम में कई जगह पेड़ गिर गए। सड़क पर पेड़ गिरने से जाम की स्थित बनी।

31 मई को प्रदेश के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 5 जिलों कैथल, करनाल, जींद, पानीपत व सोनीपत में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा।

Exit mobile version