हरियाणा-पंजाब में मानसून की दोबारा एंट्री हो चुकी है। शनिवार रात से हरियाणा के नूंह, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गोहाना, पंचकूला और अंबाला में रुक-रुककर बारिश हो रही है। कई शहरों में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। यमुनानगर व आसपास क्षेत्र में बारिश के कारण सोम नदी का पानी घरों में घुस गया है।

हिसार में शनिवार शाम घोड़ा फार्म रोड पर बारिश में 2 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। पिछले दिनों आई बारिश की वजह से बिल्डिंग के सामने बड़ा गड्‌ढा बन गया था। सावधानी के तौर पर बिल्डिंग को पहले ही खाली करा लिया गया था।

वहीं पंजाब के 6 जिलों में रात से बारिश हो रही है। इनमें लुधियाना अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर शामिल हैं। होशियारपुर में रात से हो रही बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया।

मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पटियाला, मोहाली, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में तेज बारिश आ सकती है।

मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर पाकिस्तान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आने से 16 अगस्त तक राज्य में मानसून की सक्रियता बने रहने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!