Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 11 जिलों में बारिश:हिमाचल में मणिमहेश यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड, 5 यात्री घायल

हरियाणा में बुधवार को 11 जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश हिसार में दर्ज की गई। यहां 15MM बारिश हुई। वहीं अंबाला में 12MM, सिरसा में 10MM, भिवानी में 9MM, जींद में 12.5MM और करनाल में 11.5MM बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके साथ शाम के वक्त पानीपत, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद में भी तेज बारिश हुई।

वहीं हिमाचल के चंबा में बुधवार को मणिमहेश यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड हो गया। जिसकी चपेट में 5 यात्री आए गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। भरमौर सिविल अस्पताल की डॉ. रुचिका ठाकुर ने बताया कि प्रशासन ने हमें लैंडस्लाइड में घायल लोगों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एक मेडिकल टीम को मौके पर भेजा गया। 2 गंभीर यात्रियों को चंबा रेफर कर दिया गया है।

ये ग्रुप कांगड़ा से यात्रा के लिए पहुंचा था। इन्होंने चंबा के हड़सर से यात्रा शुरू की थी। इस बीच गोई नाला के पास लैंडस्लाइड हो गया।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला शामिल है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून मध्य भारत में अब तक ज्यादा एक्टिव रहा है, क्योंकि उत्तर भारत की तरफ कोई दबाव का क्षेत्र नहीं बन पाया। बीच में पंजाब में 2 दिन के लिए क्षेत्र बना था जिससे हरियाणा में बारिश हुई थी।

मगर, अब बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं फिर से हरियाणा में एंट्री कर रही हैं। वहीं टर्फ रेखा उत्तर की ओर सामान्य स्थिति में आ रही है। इसके कारण 31 जुलाई रात से 2 अगस्त तक हरियाणा में बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version