अगस्त महीने के दूसरे दिन भी प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हिसार में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। पिछले तीन दिन से प्रदेश में लगातार बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। मानसून टर्फ के प्रभाव के चलते रविवार को हल्की बारिश के आसार है। 4 अगस्त से एक सप्ताह के लिए कुछ कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश होगी। हिसार, भिवानी, चरखी -दादरी, रोहतक, झज्जर, जींद, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में बिखराव वाली हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। अगस्त महीने की शुरुआत भी बारिश से हुई है। इस पूरे महीने में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। हिसार में शनिवार की सुबह काले बादल छाए रहे। सुबह करीब 4 बजे से सात बजे तक बूंदाबांदी होती रही। हिसार में 7.2 एमएम बारिश हुई।

दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके पर बादलों की आवाजाही बनी हुई है। तेज बारिश के बाद लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पंजाब और आसपास के क्षेत्र पर बनने से शनिवार मानसून टर्फ पंजाब के फिरोजपुर हरियाणा के अंबाला, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर गोरखपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। 4 अगस्त से मानसून टर्फ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के तराई क्षेत्रों में पहुंच जाएंगी। इससे हरियाणा के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है, जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक खंड बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!