हरियाणा के 46 शहरों को आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट पर रखा है। इन शहरों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 23 ऐसे शहरों की पहचान हुई है, जिनमें 70 से 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इनमें समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, राडौर, इसराना, सफीदों, पानीपत, असंध, कैथल, निलोखेड़ी, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला शामिल हैं।
भिवानी, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, नारनौंद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, मेहम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, नरवाना, टोहाना, कलायत, गुहला, में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
24 घंटे में हरियाणा के कुछ जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक में 47.0 एमएम, हिसार में 26.0, अंबाला, पानीपत में 24.0, करनाल में 20.0, जींद में 15.0, सोनीपत में 10.0, कुरुक्षेत्र और झज्जर में 3.5 और फतेहाबाद में 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा, 9 जिलों जींद, रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा व फतेहाबाद में शनिवार को ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलती रहीं। इससे दिन का तापमान 6.7 डिग्री तक गिर गया है।

