Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 4 दिन तक बारिश, 3 जिलों में शुरू:6 में बादल छाए

हरियाणा में मौसम बदल गया है। पलवल में सुबह 7:30 बजे से बारिश जारी है। नूंह और झज्जर में बूंदाबांदी हो रही है। पानीपत में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत और नारनौल में बादल छाए हुए हैं। फतेहाबाद, यमुनानगर और जींद में मौसम साफ है।

मौसम विभाग ने आज 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई है। देर रात फरीदाबाद में बारिश हुई। प्रदेश में अगले 4 दिन तक लगातार बारिश की संभावना है।

प्रदेश में बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। रविवार को सबसे गर्म जिला भिवानी (36.3 डिग्री) रहा।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक 27 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

28 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

Exit mobile version