Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 17 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट हुआ जारी , सोनीपत में तुफान के साथ हुई बारिश-ओलावृष्टि

हरियाणा के 17 जिलों में आज बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट है। जहां सोनीपत में सुबह आंधी के साथ तेज बारिश हुई और राई क्षेत्र में ओले भी गिरे। कई जिलों में भी गरज चमक और तेज हवा की सूचनाएं मिल रही हैं। रोहतक जिले में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हरियाणा में बुधवार सुबह मौसम बदल गया। हालांकि कई जिलों में धूप भी निकली है, लेकिन मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए बारिश, गरज चमक और धूल भरी आंधी की आशंका जताई है।

हालांकि बदले मौसम का फिलहाल रात्रि के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा है। बीती रात को न्यूनतम तापमान सबसे कम 22.2 डिग्री यमुनानगर के दामला में दर्ज किया गया। वहीं कुरुक्षेत्र में रात सबसे गर्म रही। यहां रात का पारा 26.7 डिग्री पर पहुंच गया

Exit mobile version