वीरवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई और तेज हवाएं, आंधी भी चली। आज यानि शुक्रवार को भी इसका देखने को मिलेगा। दिनभर में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार, पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा था। जो तापमान पहले 36 डिग्री सेल्सियस था, अब वह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई। अप्रैल महीने में जो तापमान 10-15 अप्रैल के बीच होता है, वह 4-5 दिन पहले ही आ गया। इसका मुख्य कारण सूर्य की किरण सीधी धरती पर आना है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं थी और बादलवाई भी नहीं थी, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ 9 अप्रैल रात से सक्रिय हो गया है। जिससे बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होगी। 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

भिवानी के कृषि विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवीलाल ने बताया कि गेहूं की कटाई के दौरान किसान सावधानी बरतें। किसान जितनी गेहूं की कटाई करें, उसे साथ-साथ बंधाई करके बंडल बना दें, ताकि तेज हवाएं चलने से गेहूं बिखरें नहीं और नुकसान ना हो। अगर मशीन से कटाई करवाएं तो भी यह ध्यान रखें कि वे साथ-साथ बांधकर बंडल बना सकें। जिस फसल की कटाई कर रखी है, उसको कवर करके रखें।

प्रदेशभर में वीरवार को हुई बारिश, बादल छाए रहने और आंधी चलने से तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हुए। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सोनीपत में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद सोनीपत का तापमान 39.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट रेवाड़ी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!