Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बारिश-आंधी का अलर्ट: 7-8 अप्रैल को तेज हवाओं संग ओलावृष्टि की संभावना, गुरुग्राम रहा सबसे गर्म

हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की तुलना में रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में 32.9 और हिसार में 32.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।
वहीं 7 और 8 अप्रैल को मौसम और सक्रिय रहने की संभावना है, इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान

7 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा 5 और 6 अप्रैल को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं।

Exit mobile version