Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

हरियाणा के 18 जिलों में शनिवार को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यलो अलर्ट है।

इससे पहले शुक्रवार को हिसार में आंधी में BJP की रैली के लिए लगाया गया पंडाल टूटकर गिर गया। यहां 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। चरखी दादरी में मंत्री कृष्णलाल पंवार के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ गया। गुरुग्राम में साइनेज बोर्ड के नीचे गाड़ी दब गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। वहीं, झज्जर में आंधी में 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।

उधर, सिरसा, जींद और सोनीपत में बारिश की वजह से अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। फतेहाबाद के जाखल और नगला गांव में बिजली गिरने से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। करनाल में आंधी की वजह से बिजली का खंभा टूट गया। मधुबन के पास फॉक्सवैगन कार शोरूम की दीवार गिरने की वजह से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

Exit mobile version