Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट जारी , 8 जिलो में तेज बारिश हो सकती है

मौसम विभाग ने हरियाणा में आज (16 अगस्त) बारिश का अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज बारिश हो सकती है।

सोनीपत में दोपहर में तेज बारिश तो पानीपत और झज्जर में हल्की बारिश हो रही है। झज्जर में महिलाओं ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बारिश में भीगते हुए कलश यात्रा निकाली गई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने दोपहर डेढ़ बजे तक 4 जिलों सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और अंबाला में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ यहां तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

IMD के अनुसार रविवार 17 अगस्त को भी 8 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सिरसा में 0 से 25 प्रतिशत, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

Exit mobile version